[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पक्षियों के लिए बांटे 1 हजार जल पात्र:अग्रवाल सेवा-मंडल ने गांधी चौक पर किया वितरण; घरों की छतों, आंगन में रखने की अपील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

पक्षियों के लिए बांटे 1 हजार जल पात्र:अग्रवाल सेवा-मंडल ने गांधी चौक पर किया वितरण; घरों की छतों, आंगन में रखने की अपील

पक्षियों के लिए बांटे 1 हजार जल पात्र:अग्रवाल सेवा-मंडल ने गांधी चौक पर किया वितरण; घरों की छतों, आंगन में रखने की अपील

सरदारशहर : सरदारशहर में अग्रवाल सेवा मंडल ने गुरुवार को गांधी चौक पर पक्षियों के लिए मिट्टी के जल पात्र वितरित किए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों को पानी उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्याम सुंदर मित्तल, किशन उड़सरिया, शिवरतन सर्राफ, प्रकाश भरतिया, दीपू जैसनसरिया, चोरूलाल भिवानिया और अशोक बायवाला ने फीता काटकर किया। इस दौरान कुल 1000 मिट्टी के जल पात्र निःशुल्क बांटे गए।

नियमित रूप से पानी भरने की अपील

कार्यक्रम संयोजक गोपाल जालान ने आमजन से अपील की कि वे अपने घरों की छतों, आंगन और सार्वजनिक स्थानों पर ये जल पात्र रखें। उन्होंने नियमित रूप से पानी भरने का आग्रह किया, ताकि पक्षियों को गर्मी से राहत मिल सके और उनका संरक्षण हो। इस सेवा कार्य के लिए रामोतार-संजय कुमार कंदोई परिवार, प्रभुदयाल ढाढ़रिया परिवार, ओमप्रकाश बायवाला परिवार और कुछ गुप्त दानदाताओं ने आर्थिक सहयोग दिया। आयोजकों ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज की सहभागिता से ही सफल होते हैं।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर अग्रवाल सेवा मंडल के अध्यक्ष पंकज गर्ग, उपाध्यक्ष नवनीत जैसनसरिया, मंत्री विश्वनाथ रातुसरिया, उपमंत्री देवकी नंदन अग्रवाल, जनसंपर्क मंत्री विपिन गोयल, सूर्यप्रकाश जैसनसरिया, रवि बायवाला, सूर्यप्रकाश लाड़िया, सुशील कुमार ढाढ़रिया, सौरभ जैसनसरिया, प्रिंस रातुसरिया, सौरभ रातुसरिया, निखिल जैसनसरिया, बनवारी लाल जांगिड़, ओमप्रकाश शर्मा, तेजपाल चौधरी, दिनेश सोमानी सहित अग्रवाल समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles