चना तुलाई घोटाले की एफआईआर दोबारा खोलने की मांग:सादुलपुर में किसानों ने दी 26 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
चना तुलाई घोटाले की एफआईआर दोबारा खोलने की मांग:सादुलपुर में किसानों ने दी 26 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
सिधमुख : सिधमुख तहसील में चना तुलाई में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामलों में पुलिस की ओर से एएफआर लगाए जाने का किसानों ने विरोध किया है। किसानों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पुलिस महानिदेशक से दोनों एफआईआर की दोबारा जांच और किसी उच्च अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। कार्रवाई न होने पर 26 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना और आमरण अनशन की चेतावनी दी गई है।
किसानों ने ज्ञापन में बताया कि क्रय-विक्रय सहकारी समिति के उपकेंद्र पर किसानों के चने कथित रूप से अधिक तौलकर भ्रष्टाचार किया गया था। इस संबंध में पहली एफआईआर राजफेड की ओर से थाना सिधमुख में 16 मई 2026 को दर्ज कराई गई थी।
दूसरी एफआईआर किसानों की ओर से 18 मई 2026 को दर्ज हुई थी। किसानों का आरोप है कि थाना सिधमुख और राजगढ़ पुलिस वृत्त कार्यालय ने दोनों मामलों में एएफआर लगा दी है, जबकि पूरे मामले की जांच शासन-प्रशासन ने स्वयं की थी और इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है।
किसानों का कहना है कि जब प्रशासनिक जांच में मामले की पड़ताल हो चुकी है, तब पुलिस द्वारा प्रकरण को झूठा मानकर अंतिम रिपोर्ट लगाना समझ से परे है। उन्होंने मांग की है कि दोनों एफआईआर को दोबारा खोला जाए और किसी वरिष्ठ अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराई जाए।
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो 26 जुलाई से सिधमुख तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना, प्रदर्शन और आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में महेंद्र भाकर, महेंद्र शर्मा, गौरीशंकर प्रजापत, कुराड़ा राम दामिवाल, महावीर, हनुमान शर्मा, प्रधान ढाका, विजेंद्र ज्यानी, इंद्र सिंह श्रवण, जयकरण और हरिराम नाई सहित कई किसान उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2274686


