शांति और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता:DSP ने ली CLG सदस्यों की बैठक, ग्रामीण इलाकों में कैमरे लगाने का सुझाव
शांति और सुरक्षा बनाए रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता:DSP ने ली CLG सदस्यों की बैठक, ग्रामीण इलाकों में कैमरे लगाने का सुझाव
चूरू : डीएसपी गजेंद्र सिंह ने गुरुवार दोपहर चूरू के सदर थाना में सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) सदस्यों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस की पहली प्राथमिकता बताया।
डीएसपी ने ग्रामीणों से पुलिस के साथ मिलकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और तुरंत सदर थाना को सूचना देने के लिए कहा।
नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए भी ग्रामीणों को आगे आने की जरूरत पर बल दिया गया। डीएसपी ने कहा कि ग्रामीण अपने इलाके में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले संदिग्धों की जानकारी पुलिस को दें।
मानसून के मौसम को देखते हुए बिजली के झूलते तारों पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। डीएसपी ने ग्राम पंचायतों या भामाशाहों के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का सुझाव दिया, ताकि संदिग्धों पर नजर रखी जा सके।
उन्होंने गांवों में किसी भी तरह का सांप्रदायिक माहौल न बनने देने और मिलजुलकर रहने का संदेश दिया। बैठक में सदर थानाधिकारी इंद्रलाल महर्षि सहित कई गांवों के सीएलजी सदस्य मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2274686


