कांग्रेस कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों का स्वागत:डॉ. कृष्णा पूनिया ने कहा- संगठन को मिलेगी नई ताकत
कांग्रेस कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों का स्वागत:डॉ. कृष्णा पूनिया ने कहा- संगठन को मिलेगी नई ताकत
सादुलपुर : सादुलपुर में पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया के आवास पर गुरुवार को चूरू जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस दौरान उनका माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया।
डॉ. कृष्णा पूनिया ने इस अवसर पर कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत बताया।
सरकार की नीतियों से ठगा महसूस कर रही जनता-पूनिया
पूनिया ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन के माध्यम से भाजपा सरकार की युवा एवं किसान विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता सरकार की नीतियों से ठगा हुआ महसूस कर रही है और आगामी पंचायत एवं नगरपालिका चुनावों में इसका जवाब देगी।
देहात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पूनिया ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष करतार टांडी, जिला महासचिव प्रताप कसवा नवा, रजिया गहलोत, ईश्वर पूनिया, संजय पूनिया का स्वागत किया। इसके अतिरिक्त, जिला सचिव सतबीर पूनिया, करतार पूनिया, संजीव पूनिया, छगन धौलपुरिया और सुरेंद्र स्वामी सहित अन्य पदाधिकारियों का भी माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।
ये रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में सीताराम प्रजापत, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रोहित गागड़वास, पीसीसी सदस्य शिशुपाल पूनिया, लाल मोहम्मद भियानी, अमर सिंह सांगवान, हैदर अली और पार्षद हाजी सुलेमान, पुष्पा सिंघल, वेदप्रकाश रेड्डू, नरेश मेघवाल, माखन पूनिया, रामपाल डाबला, रफीक पहाड़खानी, कय्यूम गहलोत, संजय बुरड़क, बंशी धानक, राजेश सुंडा, ओम शर्मा, कर्मवीर पूनिया, देव गोदारा, रविंद्र पूनिया, प्रदीप रड़वा और राकेश जैसे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2274686


