पेपर लीक के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन:अधिकारी नहीं पहुंचे तो फाड़ा राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन, दी गिरफ्तारी
शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच राजस्थान एवं भगत सिंह फोर्स राजगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में विशाल रैली निकालकर किया विरोध प्रदर्शन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू में गुरुवार को पेपर लीक मामलों के विरोध में सैकड़ों छात्र-छात्राओं और युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने के लिए काफी देर तक प्रशासनिक अधिकारियों का इंतजार किया गया, लेकिन कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा। इससे नाराज प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन मौके पर ही फाड़ दिया और बाद में सामूहिक गिरफ्तारियां देकर अपना विरोध दर्ज कराया।
दिल्ली के आंदोलन के समर्थन में निकला जुलूस
शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच राजस्थान और भगत सिंह फोर्स राजगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में किया गया। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।रेलवे स्टेशन के सामने राष्ट्रगान के साथ प्रदर्शन की शुरुआत हुई, जिसके बाद युवा जुलूस के रूप में शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे।

अधिकारी नहीं पहुंचे, बढ़ा आक्रोश
जिला कलेक्ट्रेट पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम तय था। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लंबे इंतजार के बावजूद कोई भी जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा। इससे नाराज युवाओं ने अधिकारियों की कथित अनदेखी के विरोध में वहीं ज्ञापन फाड़ दिया।
‘पारदर्शिता तक संघर्ष जारी रहेगा’
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए दिनेश कुमार ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता बहाल होने और जिम्मेदारी तय होने तक युवाओं का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने इसे मेहनती विद्यार्थियों के हक की लड़ाई बताते हुए केंद्रीय स्तर पर जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई।
सामूहिक गिरफ्तारियां देकर जताया विरोध
ज्ञापन फाड़ने के बाद प्रदर्शनकारियों ने लोकतंत्र की झांकी निकालते हुए सामूहिक गिरफ्तारियां दीं। पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार किए गए युवाओं को वाहनों में बैठाकर शहर से बाहर ले जाकर छोड़ दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2274686


