सादुलपुर में भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस मनाया:65 नए सदस्य जुड़े, श्रमिक हितों की मजबूती के लिए संगठन विस्तार पर जोर
सादुलपुर में भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस मनाया:65 नए सदस्य जुड़े, श्रमिक हितों की मजबूती के लिए संगठन विस्तार पर जोर
सादुलपुर : भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस गुरुवार को सादुलपुर में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बिजली कार्मिक भवन में राजस्थान बिजली श्रमिक महासंघ की ओर से सदस्यता अभियान पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के प्रभारी एवं भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष लखन सिंह गुर्जर ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रहित, उद्योग हित और श्रमिक हित की त्रिवेणी विचारधारा पर आधारित देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है। उन्होंने अधिक से अधिक कर्मचारियों को संगठन से जोड़कर सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

कर्मचारियों के अधिकारों और हितों की सबसे बड़ी सुरक्षा
कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ, जिला चूरू के कार्यकारी अध्यक्ष अमर सिंह स्वामी ने की। मुख्य वक्ता राजस्थान बिजली श्रमिक महासंघ के प्रदेश महामंत्री सतीश राठौड़ ने संगठन की 72 वर्षों की यात्रा, श्रमिक हितों के लिए किए गए संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठित शक्ति ही कर्मचारियों के अधिकारों और हितों की सबसे बड़ी सुरक्षा है।
इस दौरान महेन्द्र कुमार, विजयपाल भांभू, राकेश जांगिड़, रामकृष्ण ढाका, विनोद पूनिया और कमलकार्यक्रम में राजस्थान बिजली श्रमिक महासंघ के सदस्यता अभियान पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने का सं भार्गव ने भी अपने विचार रखे।
65 नए सदस्य बने
कार्यक्रम में राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के सदस्यता अभियान पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर 65 सदस्यों के सदस्यता फॉर्म भी भरे गए।
कार्यक्रम में प्रदीप कालरी, कृष्ण मोहन, यूसुफ अली, रणजीत प्रजापत, महेन्द्र शर्मा, पवन लिलावथी, संदीप जड़िया, प्रेम पूनिया, जितेन्द्र स्वामी, प्रमोद सैनी, मेघराज प्रजापत, मोहम्मद अल्ताफ, उमेद स्वामी, संदीप गजराज, लोकेश सोनी, अजय काला और संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन भारतीय मजदूर संघ के ध्येय वाक्य “देश के हित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम” के उद्घोष और राष्ट्र एवं श्रमिक हितों के प्रति समर्पण के संकल्प के साथ हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2274686


