चाड़वास में खड़ी ट्रॉली से टकराया ऑटो:दो गंभीर घायल, दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चला; हायर सेंटर रेफर
चाड़वास में खड़ी ट्रॉली से टकराया ऑटो:दो गंभीर घायल, दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चला; हायर सेंटर रेफर
छापर : छापर कस्बे के निकटवर्ती चाड़वास में बुधवार रात एक सड़क हादसा हो गया। पत्थर से भरी एक खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से एक सवारी ऑटो टकरा गया। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान ऑटो ड्राइवर जीतमल पुत्र जगदीश प्रसाद भार्गव (30 वर्ष, निवासी चाड़वास) और रामलाल पुत्र भीकम चंद सोनी (55 वर्ष, निवासी चाड़वास) के रूप में हुई है। उन्हें गांव के ही राजेश स्वामी, टीम हारे का सहारा के संयोजक श्याम स्वर्णकार और अन्य लोगों ने सुजानगढ़ अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया।
अस्पताल में डॉ. महेश महला, ममता स्वामी और मनोज सहित अन्य चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया। रामलाल की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर और अस्पताल पहुंची। पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। दुर्घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। इस टक्कर से सवारी ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2274686


