1.329KG अफीम सहित 3 तस्कर गिरफ्तार:बाजार कीमत करीब 6.65 लाख रुपए, दोनों सीटों के बीच टूल बनाकर छुपा रखी थी
1.329KG अफीम सहित 3 तस्कर गिरफ्तार:बाजार कीमत करीब 6.65 लाख रुपए, दोनों सीटों के बीच टूल बनाकर छुपा रखी थी
रतनगढ़ : चूरू जिले की रतनगढ़ पुलिस ने गश्त के दौरान रतनगढ़-सालासर मार्ग पर एक कार से 1 किलो 329 ग्राम अफीम जब्त की है। जब्त अफीम की बाजार कीमत लगभग 6 लाख 65 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
रतनगढ़ थानाधिकारी संदीप विश्नोई ने बताया कि गश्त कर रही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सालासर से रतनगढ़ की ओर आ रही एक कार में नशीला पदार्थ हो सकता है। इस सूचना पर पुलिस कुसुमदेसर स्थित जीएसएस के पास मुख्य सड़क पर पहुंची और वाहनों की तलाशी शुरू की।
इसी दौरान एक कार वहां आकर रुकी। पुलिस ने कार में सवार तीन लोगों से पूछताछ की, जिन्होंने अपनी पहचान रूखासर निवासी श्रवणसिंह राजपूत (31), भोजासर निवासी श्योपालसिंह राजपूत (24) और जसवंतगढ़ कणवाई निवासी राजूसिंह (32) के रूप में बताई। पूछताछ के दौरान तीनों असहज दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली।
तलाशी में कार की दोनों सीटों के बीच बने टूल को खोलने पर एक पारदर्शी प्लास्टिक की थैली में अफीम मिली। इसका वजन 1 किलो 329 ग्राम था। पुलिस ने अफीम और कार को जब्त कर तीनों आरोपियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
मामले की जांच राजलदेसर थानाधिकारी बेगाराम कर रहे हैं। थानाधिकारी संदीप विश्नोई ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि यह अफीम चित्तौड़गढ़ से लाई गई थी और इसे आसपास के जिलों में तस्करी किया जाना था। हालांकि, पुलिस ने तस्करी से पहले ही इन्हें पकड़ लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2274686


