नवलगढ़ में 10 बदमाश गिरफ्तार, 15 गाड़ियां जब्त:तीन थानों की पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, कुछ खेतों की तरफ भाग निकले
नवलगढ़ में 10 बदमाश गिरफ्तार, 15 गाड़ियां जब्त:तीन थानों की पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, कुछ खेतों की तरफ भाग निकले
मुकुंदगढ़ : मुकुंदगढ़ थाना क्षेत्र के सोटवारा गांव में बुधवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 15 गाड़ियां जब्त की और 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डीएसटी टीम की सूचना पर मुकुंदगढ़, मंडावा और नवलगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने की।
बदमाश प्रवृत्ति के लोगों की सूचना मिली
नवलगढ़ डिप्टी सुगन सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया गतिविधियों पर निगरानी के दौरान डीएसटी टीम प्रभारी हेमराज मीणा को सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार, बगड़ थाना क्षेत्र से कुछ बदमाश प्रवृत्ति के लोग कई गाड़ियों में सवार होकर मंडावा होते हुए मुकुंदगढ़ क्षेत्र में पहुंचे थे।
इनमें ‘ब्लैक ग्रुप’ नाम से सक्रिय एक समूह का संचालक नितेश भी शामिल था। नितेश हार्डकोर अपराधी और हिस्ट्रीशीटर है, जो हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस जांच में सामने आया कि ये लोग सोटवारा गांव में आयोजित एक रक्तदान शिविर में शामिल होने पहुंचे थे।
घेराबंदी की तो खेतों में भागे कुछ बदमाश
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गांव की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की। इस दौरान 15 गाड़ियों को जब्त कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, कुछ आरोपी खेतों की ओर भागने में सफल रहे। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। जब्त किए गए वाहनों में स्कॉर्पियो, थार, कैंपर और बोलेरो जैसे वाहन शामिल हैं। इस कार्रवाई में डीएसटी टीम प्रभारी हेमराज मीणा, मुकुंदगढ़ थानाधिकारी गोपाल सिंह थालोर और मंडावा थानाधिकारी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2362136

