[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारत माता चौक पर सफाई व्यवस्था को लेकर विरोध:प्रदर्शन की चेतावनी दी, नगर परिषद ने भेजी सफाई टीम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

भारत माता चौक पर सफाई व्यवस्था को लेकर विरोध:प्रदर्शन की चेतावनी दी, नगर परिषद ने भेजी सफाई टीम

भारत माता चौक पर सफाई व्यवस्था को लेकर विरोध:प्रदर्शन की चेतावनी दी, नगर परिषद ने भेजी सफाई टीम

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के भारत माता चौक वार्ड नं. 21 के लोगों ने सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं होने को लेकर गुरुवार सुबह विरोध जताया। भाजपा नेता नरेन्द्र गुर्जर ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से सफाई व्यवस्था चौपट हो रही है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

वार्ड के लोगों ने सफाई की मांग की

सुबह वार्ड के लोग चौक पर इकट्ठा होकर उनके घर आए और क्षेत्र में सफाई हालात के बारे में बताया। इस पर गुर्जर ने कार्यवाहक आयुक्त चारवी व अधिकारियों को फोन कर कहा कि अगर तुरन्त सफाई शुरू नहीं की गई तो नगर परिषद में लगाए जा रहे शिविर में प्रदर्शन कर घेराव किया जाएगा। इसके बाद परिषद के एसआई ओमप्रकाश स्वामी जमादारों और सफाईकर्मियों के साथ ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचे। स्वामी ने कचरा संग्रहण ठेकेदार को भी मौके पर बुलाया। जिसके बाद सफाई शुरू करवाई गई।

ये रहे मौजूद

प्रदर्शन करने वालों में छोटेलाल दर्जी, कालूराम खत्री, हनुमान सिंह, भागीरथ सिंह भाटी, ओमप्रकाश दर्जी, महेन्द्र दर्जी, तिलोक चंद गुर्जर, कालूराम बिनावरा, पप्पूराम दर्जी, पवन माली, कुलदीप भाटी, सुशील गुर्जर, राजकुमार सोनी, नरेश अपनी, विनोद कुमार दर्जी, भागीरथ कुमार दर्जी सहित कई लोग शामिल थे।

Related Articles