उदयपुरवाटी में आशा सहयोगिनियों का हल्लाबोल: अतिरिक्त कार्य के विरोध में सामूहिक हड़ताल की चेतावनी
मूल कार्य के अलावा अन्य काम थोपने का आरोप, बीसीएमओ को सौंपा ज्ञापन
उदयपुरवाटी ब्लॉक की समस्त आशा सहयोगिनियों का कहना है कि प्रशासन द्वारा लगातार उन पर उनके मूल स्वास्थ्य संबंधी दायित्वों के अलावा अन्य गैर-चिकित्सकीय काम थोपे जा रहे हैं। हाल ही में राजस्थान ओबीसी राजनीतिक प्रतिनिधित्व आयोग द्वारा करवाए जा रहे सर्वे के काम के लिए उन पर जबरन दबाव बनाया जा रहा है। इस अतिरिक्त कार्यबोझ के कारण बच्चों के टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल और ग्रामीण स्वास्थ्य से जुड़े उनके मूल और प्राथमिक काम प्रभावित हो रहे हैं।
ज्ञापन के माध्यम से आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मुख्य मांगों को रेखांकित करते हुए चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें न्यूनतम मजदूरी देने और राज्य कर्मचारी का दर्जा घोषित करने की मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक वे सामूहिक हड़ताल पर रहेंगी।
हम पर जबरन गैर-चिकित्सकीय कार्य थोपे जा रहे हैं, जिससे हमारा मूल स्वास्थ्य सेवा का काम प्रभावित हो रहा है। जब तक हमारी मांगों को नहीं माना जाता तब तक हम सामूहिक हड़ताल पर रहेंगी। – समस्त आशा सहयोगी, ब्लॉक उदयपुरवाटी
ज्ञापन देने के दौरान सुशीला, अनीता देवी, बीना, मुकेश, किरण देवी, सुमन सैनी, सुबीता, दुर्गा, पिंकी देवी, सरोज, जीवणी, अनीता सामोता, सुनीता सहित सैकड़ों आशा सहयोगिनी मौजूद रहीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2271088


