निर्वाचन कार्यों में निर्धारित दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करें : सुराणा
निर्वाचन कार्यों में निर्धारित दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करें : सुराणा
चूरू : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अभिषेक सुराणा ने रविवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में नगर निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के लिए चल रहे ईवीएम कमिश्निंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सुराणा ने कमिश्निंग प्रक्रिया के विभिन्न चरणों का बारीकी से अवलोकन कर कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल, सुरक्षा मानकों और दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए। मशीनों की जांच, तकनीकी प्रक्रिया, सीलिंग तथा अन्य कार्य नियमानुसार और पूरी सावधानी से किए जाएं।
उन्होंने निर्वाचन संबंधी सभी कार्यवाहियों का रिकॉर्ड निर्धारित प्रपत्रों में संधारित करने तथा आवश्यक प्रविष्टियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही कमिश्निंग स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान सुजानगढ़ एडीएम संतोष कुमार मीणा, सीईओ श्वेता कोचर, सुजानगढ़ एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा, राजगढ़ एसडीएम मनोज खेमादा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2358178


