गोगाजी नवमी पर बाजोर के मंदिर में दर्शन-पूजन:परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना; खीर-पूड़ी का भोग लगा
गोगाजी नवमी पर बाजोर के मंदिर में दर्शन-पूजन:परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना; खीर-पूड़ी का भोग लगा
रघुनाथगढ़ : गोगाजी नवमी पर गोगा मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही लोग गोगा महाराज के दर्शन के लिए मंदिर आने लगे थे। आसपास के गांवों से भी लोग अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचे और गोगाजी महाराज को माथा टेका। श्रद्धालुओं ने मंदिर में गोगा महाराज की पूजा की और भोग लगाया। दर्शन के समय लोगों ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली मांगी। पूजा के बाद सभी ने प्रसाद लिया।
गोगाजी नवमी पर सुबह से ही श्रद्धालुओं में उत्साह दिखा। मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ लगी रही। गोगाजी महाराज के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालु लाइन में लगकर दर्शन कर रहे थे।

इस इलाके के लोग गोगा महाराज को बहुत मानते हैं। इसी वजह से हर साल गोगाजी नवमी पर बाजोर के गोगाजी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। शनिवार को भी लोगों ने मंदिर पहुंचकर पूजा की, भोग लगाया और गोगा महाराज का आशीर्वाद लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2358176


