[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एम्बुलेंस कर्मचारी पर गोवंश ने किया हमला:स्कूल के पास बाइक पर अचानक किया अटैक, सिर में गंभीर चोट-जयपुर रेफर

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एम्बुलेंस कर्मचारी पर गोवंश ने किया हमला:स्कूल के पास बाइक पर अचानक किया अटैक, सिर में गंभीर चोट-जयपुर रेफर

एम्बुलेंस कर्मचारी पर गोवंश ने किया हमला:स्कूल के पास बाइक पर अचानक किया अटैक, सिर में गंभीर चोट-जयपुर रेफर

चूरू : चूरू शहर में गोवंश के हमले से एक एम्बुलेंस ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शनिवार रात भरतिया रोड स्थित सरकारी शारदा स्कूल के पास हुई। घायल को प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रेफर किया गया है। घायल युवक शेखावत कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय सलीम के रूप में हुई है। वह एक निजी एम्बुलेंस ऑपरेटर के तौर पर काम करता है। शनिवार रात सलीम किसी काम से नई सड़क की ओर जा रहा था, तभी अचानक एक गोवंश ने उसकी बाइक पर हमला कर दिया।

गंभीर हालत में जयपुर रेफर

हमले के बाद सलीम बाइक समेत नीचे गिर पड़ा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। अस्पताल में उसका इलाज किया गया, लेकिन सिर में गंभीर चोट होने के कारण डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में काफी लोग जमा हो गए।

Related Articles