[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोल्याली गांव में खेत की डीपी से तार चोरी:चोर तांबे की कॉइल काटकर ले गए, जांच शुरू

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

कोल्याली गांव में खेत की डीपी से तार चोरी:चोर तांबे की कॉइल काटकर ले गए, जांच शुरू

कोल्याली गांव में खेत की डीपी से तार चोरी:चोर तांबे की कॉइल काटकर ले गए, जांच शुरू

बबाई : बबाई क्षेत्र के कोल्याली गांव में खेत में लगी एक डीपी (डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर) से अज्ञात चोर तांबे के तार काटकर ले गए। यह घटना गत रात को हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह डीपी सुगनाराम के खेत के पास लगी हुई थी। बिजली सप्लाई बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने डीपी को नीचे उतारा। उन्होंने उसे तोड़कर उसके अंदर से तांबे की कॉइल काट ली और अपने साथ ले गए।सुबह जब लोगों को चोरी का पता चला, तो उन्होंने तुरंत बिजली विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

Related Articles