[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सचिन पायलट के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर:युवाओं ने 300 यूनिट डोनेट किया, रक्तदाताओं को किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सचिन पायलट के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर:युवाओं ने 300 यूनिट डोनेट किया, रक्तदाताओं को किया सम्मानित

सचिन पायलट के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर:युवाओं ने 300 यूनिट डोनेट किया, रक्तदाताओं को किया सम्मानित

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर के थर्ड सेक्टर स्थित गुर्जर धर्मशाला में रविवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के जन्मदिन पर एक रक्तदान शिविर लगाया गया। यह शिविर पूर्व उपप्रधान अमरसिंह गुर्जर की अगुवाई में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी तादाद में युवाओं ने हिस्सा लिया।

शिविर के आयोजक अमरसिंह गुर्जर ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जान बचाने का एक जरिया है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सामाजिक कामों से जुड़कर ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने बताया कि सचिन पायलट के जन्मदिन को सेवा कार्य के रूप में मनाने का मकसद समाज में जनसेवा की भावना को बढ़ावा देना है।

नियमित रक्तदान करने की अपील की

निजामपुर प्रधान जोगेंद्र छिल्लर ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति का रक्तदान जरूरत के समय किसी दूसरे व्यक्ति की जान बचाने में बड़ी भूमिका निभाता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने की गुजारिश की।

पूर्व प्रधान मदनलाल गुर्जर ने कहा कि रक्तदान शिविर जैसे आयोजन समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ाते हैं। युवाओं की भागीदारी यह बताती है कि समाजहित के कामों में युवा वर्ग आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

शिविर में राजकीय बीडीके अस्पताल झुंझुनूं के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में श्यामसुंदर शर्मा, रजनी राव, संदीप कुमार, राजकुमार मीणा, संदीप चाहर और नरेश कुमार की टीम ने 300 यूनिट रक्त इकट्ठा किया। इस दौरान रामनिवास लादी चिरानी, संजीव चितौसा, संदीप चिरानी, पूरण गुर्जर, राजवीर, विकास, डॉ. नगेंद्र भरगड़, धर्मा गुर्जर, नितेश, विजेश, देशराज, मनीराम ठेकेदार, सहीराम बासियाल और मुकेश सहित कई युवाओं ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles