[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

15 दिन बाद सीकर में झमाझम बारिश, किसानों के चेहरे खिले; शहर में सीवरेज ओवरफ्लो से कई घरों में भरा पानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

15 दिन बाद सीकर में झमाझम बारिश, किसानों के चेहरे खिले; शहर में सीवरेज ओवरफ्लो से कई घरों में भरा पानी

15 दिन बाद सीकर में झमाझम बारिश, किसानों के चेहरे खिले; शहर में सीवरेज ओवरफ्लो से कई घरों में भरा पानी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत 

सीकर : जिले में करीब 15 दिनों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली। मंगलवार को जिले के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, जिससे किसानों और आमजन को गर्मी से राहत मिली। सबसे अधिक 116 मिमी बारिश सीकर ग्रामीण क्षेत्र में दर्ज की गई। इसके अलावा श्रीमाधोपुर, खंडेला, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़ सहित कई क्षेत्रों में अच्छी वर्षा हुई।

लंबे अंतराल के बाद हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। कई क्षेत्रों में अब तक खरीफ फसलों की बुवाई शुरू नहीं हो सकी थी, वहीं जहां बुवाई हो चुकी है, वहां यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी साबित होगी। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर हुई वर्षा से फसलों की बढ़वार बेहतर होगी और उत्पादन पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।

मौसम विभाग ने जिले में अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले दो सप्ताह से बारिश नहीं होने के कारण फसलें प्रभावित हो रही थीं और उमस भरी गर्मी से लोग भी परेशान थे। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली।

बारिश बनी आफत, नई पुलिस लाइन में भरा सीवरेज का पानी

एक ओर बारिश ने राहत दी, वहीं दूसरी ओर सीकर शहर में नगर निकाय की व्यवस्थाओं की पोल भी खोल दी। शहर के राधाकिशनपुरा स्थित नई पुलिस लाइन और आसपास के सरकारी क्वार्टरों में बारिश के बाद सीवरेज लाइन ओवरफ्लो हो गई। इससे गंदा पानी मकानों में घुस गया और कई घरों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सीवरेज का गंदा पानी भरने से घरों का सामान खराब हो गया और पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई। उनका आरोप है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया।

बारिश के बाद एक ओर किसानों के लिए राहत और खुशखबरी लेकर आई, वहीं शहर में जल निकासी और सीवरेज व्यवस्था की खामियां भी उजागर हो गईं। अब लोगों की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Related Articles