पिकअप चोरी के 4 आरोपी गिरफ्तार:चोरी की पिकअप और वारदात में इस्तेमाल गाड़ी जब्त
पिकअप चोरी के 4 आरोपी गिरफ्तार:चोरी की पिकअप और वारदात में इस्तेमाल गाड़ी जब्त
फतेहपुर : फतेहपुर सदर थाना पुलिस ने पिकअप चोरी के मामले में चार आरोपियों को बीकानेर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई पिकअप और वारदात में इस्तेमाल बलेनो कार भी जब्त की है।
पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए करीब 300 किलोमीटर के इलाके में लगे 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें टोल बूथ और होटलों के कैमरे शामिल थे। थानाधिकारी पुष्पेन्द्र झाझड़िया ने बताया कि पुलिस टीम ने लगातार कोशिशों और तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उन्हें पकड़ा।
पुलिस ने इस मामले में दिलीप कण्डारा, अलकेश पंडित, चिन्दु उर्फ विशाल उर्फ सेक्सन और देवीलाल को गिरफ्तार किया है। रोलसाहबसर निवासी शमशेर खान ने 2 सितंबर को सदर थाना फतेहपुर में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2358445


