[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में पुलिस-प्रशासन ने 40 वार्डों में निकाला फ्लैग मार्च:डीएसपी बोले- निर्भिक होकर करें मतदान, 9 सितंबर को वोटिंग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में पुलिस-प्रशासन ने 40 वार्डों में निकाला फ्लैग मार्च:डीएसपी बोले- निर्भिक होकर करें मतदान, 9 सितंबर को वोटिंग

नीमकाथाना में पुलिस-प्रशासन ने 40 वार्डों में निकाला फ्लैग मार्च:डीएसपी बोले- निर्भिक होकर करें मतदान, 9 सितंबर को वोटिंग

नीमकाथाना : नीमकाथाना में नगर निकाय चुनावों को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने शहर के 40 वार्डों में पैदल फ्लैग मार्च निकाला। इसका मकसद लोगों को भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश देना था। फ्लैग मार्च ओवरब्रिज के नीचे से शुरू होकर ऊपर से होते हुए सुभाष मंडी, कपिल मंडी, रामलीला मैदान और जिला अस्पताल के सामने से खेतड़ी मोड़ तक पहुंचा। इसके बाद सभी 40 वार्डों को कवर किया गया। पुलिस ने संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर भी फ्लैग मार्च निकाला।

डीएसपी सुशील मान ने बताया कि शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान के लिए लोगों से अपील की गई है। फ्लैग मार्च के जरिए उन्हें निर्भिक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। तहसीलदार वीपी सिंह नरुका ने जानकारी दी कि नीमकाथाना में 9 सितंबर को मतदान होगा और 14 सितंबर को कमला मोदी गर्ल्स कॉलेज में मतगणना की जाएगी। इस दौरान कोतवाली सीआई विक्रम सहित पुलिस जाब्ता व आरएससी जाब्ता मौजूद रहे।

Related Articles