अफजल सलामपुरिया ने दिया इस्तीफा, निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस में भूचाल, सलामपुरिया ने छोड़ी पार्टी
अफजल सलामपुरिया ने दिया इस्तीफा, निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस में भूचाल, सलामपुरिया ने छोड़ी पार्टी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : निकाय चुनाव से पहले बीदासर की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, पूर्व युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष एवं पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रहे अफजल हुसैन सलामपुरिया ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया है। सलामपुरिया ने अपना त्यागपत्र सुजानगढ़ विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मेघवाल को भेजा है अपने इस्तीफे में उन्होंने लंबे समय से पीठ और कमर दर्द की समस्या का हवाला देते हुए कहा कि स्वास्थ्य कारणों के चलते वे पार्टी की जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल उनका किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है।
हालांकि, राजनीतिक गलियारों में इस इस्तीफे को लेकर अलग-अलग चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, संगठन में लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाने के बावजूद लगातार अनदेखी और अपेक्षित जिम्मेदारी नहीं मिलने से सलामपुरिया नाराज चल रहे थे। माना जा रहा है कि यह नाराजगी भी उनके इस निर्णय के पीछे एक अहम कारण हो सकती है। हालांकि इस संबंध में सलामपुरिया की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
बीदासर की राजनीति में एक सक्रिय और प्रभावशाली चेहरे के तौर पर पहचाने जाने वाले सलामपुरिया के इस कदम ने कांग्रेस संगठन को झटका दिया है। निकाय चुनाव से पहले आए इस घटनाक्रम ने पार्टी की अंदरूनी स्थिति को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि कांग्रेस इस राजनीतिक झटके से कैसे उबरती है और आने वाले समय में संगठनात्मक स्तर पर क्या रणनीति अपनाई जाती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2270191


