[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ लिंक रोड पर स्ट्रीट लाइटों का शुभारंभ, दूधिया रोशनी से जगमगाया शहर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ लिंक रोड पर स्ट्रीट लाइटों का शुभारंभ, दूधिया रोशनी से जगमगाया शहर

रतनगढ़ लिंक रोड पर स्ट्रीट लाइटों का शुभारंभ, दूधिया रोशनी से जगमगाया शहर

रतनगढ़ : पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने रविवार को लिंक रोड पर नवस्थापित स्ट्रीट लाइटों का शुभारंभ किया। स्विच ऑन होते ही पूरी लिंक रोड दूधिया रोशनी से जगमगा उठी। स्थानीय लोगों ने इसे शहर के सौंदर्यीकरण और रात्रिकालीन सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

अभिनेश महर्षि ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार शहरी विकास और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि चरणबद्ध तरीके से रतनगढ़ में आधुनिक प्रकाश व्यवस्था का विस्तार किया जा रहा है। इससे पहले चूरू रोड स्थित पशु चिकित्सालय से दयालु बालाजी मंदिर तक 184 पोलों पर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं तथा बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन तक डिवाइडर पर भी आधुनिक लाइटें स्थापित की जा चुकी हैं। शहर के विभिन्न वार्डों में मिनी हाईमास्ट लाइटें भी लगाई गई हैं।

कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा, जिला प्रवक्ता ओम महर्षि, शहर मंडल अध्यक्ष महेश सैनी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles