[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धोद की नवगठित कार्यकारिणी ने संपत सिंह से की मुलाकात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़धोदराजस्थानराज्यसीकर

धोद की नवगठित कार्यकारिणी ने संपत सिंह से की मुलाकात

धोद की नवगठित कार्यकारिणी ने संपत सिंह से की मुलाकात

सीकर : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) की धोद खंड की नवगठित कार्यकारिणी ने जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह कस्वां के नेतृत्व में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संपत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, शिक्षक हितों और आगामी जिला सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने तथा शिक्षकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया गया। जिला सम्मेलन की व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

संपत सिंह ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर खंड अध्यक्ष कैलाश चंद कविया, मंत्री सुधीर कुमार पाराशर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार चोटिया, कोषाध्यक्ष बनवारी लाल मील, उपाध्यक्ष अरविंद सिंह सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles