[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नगरीय निकाय चुनाव में कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारी पूरी तैयारी रखें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नगरीय निकाय चुनाव में कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारी पूरी तैयारी रखें

नगरीय निकाय चुनाव में कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारी पूरी तैयारी रखें

सीकर : नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के दौरान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था संबंधी समीक्षा बैठक हुई। पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने अधिकारियों को चुनाव से जुड़ी सभी तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश दिए।

बैठक में संवेदनशील मतदान केन्द्रों की समीक्षा कर पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात करने के निर्देश दिए गए। संवेदनशीलता निर्धारित करते समय पूर्व के विवाद, हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियां, धार्मिक एवं जातीय तनाव तथा राजनीतिक वर्चस्व जैसे पहलुओं को ध्यान में रखने को कहा गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग अधिकारियों को मतदान दिवस पर मॉकपोल निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कराने, भीड़ प्रबंधन, अफवाहों की रोकथाम और कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पीठासीन अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया का समुचित प्रशिक्षण देने तथा मतदान केन्द्रों का स्पष्ट सीमांकन कराने को कहा।

मोदी ने निर्देश दिए कि संवेदनशील मतदान केन्द्रों का एसडीएम-सीओ तथा तहसीलदार-थानाधिकारी संयुक्त रूप से निरीक्षण करें। मतदान केन्द्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। शराब वितरण, मतदाताओं को आर्थिक प्रलोभन देने या चुनाव प्रभावित करने संबंधी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने मतदान केन्द्रों पर भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था प्रभावित नहीं होने देने के निर्देश दिए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल महला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह, एडीएम सिटी भावना शर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles