[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोकसभा में उठा इस्लामपुर का नाम परिवर्तन का मुद्दा, सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला ने जताया विरोध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लोकसभा में उठा इस्लामपुर का नाम परिवर्तन का मुद्दा, सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला ने जताया विरोध

लोकसभा में उठा इस्लामपुर का नाम परिवर्तन का मुद्दा, सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला ने जताया विरोध

झुंझुनूं : झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजेन्द्र सिंह ओला ने लोकसभा में नियम 377 के तहत जिले के ग्राम इस्लामपुर का नाम परिवर्तन का मामला उठाते हुए जनभावनाओं की अनदेखी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि किसी गांव का नाम बदलना केवल प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों की पहचान, सरकारी अभिलेखों और जनहित से जुड़ा संवेदनशील विषय है।

सांसद ने बताया कि इस संबंध में राजस्थान सरकार ने जिला कलक्टर से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि नाम परिवर्तन के प्रस्ताव का गांव में विरोध हो रहा है और ग्रामीण आंदोलनरत हैं। ऐसे में किसी भी निर्णय से पहले सभी वैधानिक और संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए ग्राम सभा से व्यापक विचार-विमर्श और स्थानीय निवासियों की सहमति लेना आवश्यक है।

बृजेन्द्र सिंह ओला ने कहा कि जनभावनाओं की अनदेखी कर किसी गांव का नाम परिवर्तन करना संविधान की मूल भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने मांग की कि ग्राम सभा की अनुशंसा और ग्रामीणों की सहमति के बिना ग्राम इस्लामपुर का नाम किसी भी स्थिति में परिवर्तित नहीं किया जाए।

Related Articles