खेड़ा धाम में नव निर्मित शिव मंदिर का उद्घाटन, हवन-पूजन के बाद विशाल भंडारा
मेले में बच्चों के लिए निःशुल्क झूले व चाट की रही व्यवस्था
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अनिल शर्मा
शिमला : ग्राम टीबा बसई स्थित खेड़ा धाम आश्रम में रविवार को शिव परिवार मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव की शुरुआत सुबह 9:15 बजे भव्य कलश यात्रा से हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए भाग लिया। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया। कलश यात्रा के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ आचार्य डॉ. अभिमन्यु पाराशर के सानिध्य में विद्वान पंडितों ने भगवान शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई। इस अवसर पर नव निर्मित शिव मंदिर का उद्घाटन मेहाड़ा थानाधिकारी रामनारायण चोयल ने किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने भगवान शिव परिवार के दर्शन कर क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
खेड़ा धाम के महंत अघोरी योगी ज्योतिनाथ महाराज के सानिध्य एवं आशीर्वाद में आयोजित यज्ञ, हवन एवं पूजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
आयोजक डॉ. बृजमोहन शर्मा एवं हेमंत शर्मा इंदौरिया ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों का संरक्षण करते हुए नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि टीबा बसई सहित आसपास के अनेक गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। प्राण-प्रतिष्ठा के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। आश्रम परिसर में मेले का भी आयोजन किया गया, जिसने पूरे दिन श्रद्धालुओं और बच्चों को आकर्षित किया। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए निःशुल्क झूलों की व्यवस्था की गई, वहीं श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क चाट का वितरण भी किया गया। दिनभर मेले में उत्साह और धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर पुनीत शर्मा, पवन कौशिक (शिमला), घनश्याम कसाना, दीपक, अनिल अग्रवाल, हेमंत शर्मा, घनश्याम, दीपक, उमाशंकर शर्मा दिलीप शर्मा, सहीराम, दुलीचंद, कलजी,मिंटू, पिंटू, कालू, नरेश, रोशन, मोहन योगी गणेश सहित टीबा बसई एवं आसपास के गांवों से आए हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में खेड़ा धाम के महंत अघोरी योगी ज्योतिनाथ महाराज ने श्रद्धालुओं को धर्म, सेवा एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश देते हुए समाज में प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2269011


