टीबा बसई स्थित खेड़ा धाम आश्रम में शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा,श्रद्धा के साथ निकली भव्य कलश यात्रा
टीबा बसई स्थित खेड़ा धाम आश्रम में शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा,श्रद्धा के साथ निकली भव्य कलश यात्रा
शिमला : खेड़ा धाम आश्रम, टीबा बसई में रविवार प्रातः 9:15 बजे बाबा शिव परिवार मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर भव्य कलश यात्रा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए भाग लिया। पूरा क्षेत्र धार्मिक जयघोषों और भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा।
इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ आचार्य डॉ. अभिमन्यु पाराशर के सानिध्य में विद्वान पंडितों शिव परिवार मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई।
आयोजक डॉ. बृजमोहन शर्मा एवं हेमंत शर्मा इंदौरिया ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य सनातन संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराओं का संरक्षण और जनमानस में धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता निभाई। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया। पूरे आयोजन में भक्तों का उत्साह और श्रद्धा देखते ही बन रही थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2267538


