[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क सुरक्षा अभियान में 70 हेलमेट वितरित, यातायात नियमों की पालना का दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़क सुरक्षा अभियान में 70 हेलमेट वितरित, यातायात नियमों की पालना का दिया संदेश

सड़क सुरक्षा अभियान में 70 हेलमेट वितरित, यातायात नियमों की पालना का दिया संदेश

चिड़ावा : जिला पुलिस के सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत रविवार को मंड्रेला तिराहा, चिड़ावा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर दोपहिया वाहन चालकों को 70 हेलमेट वितरित किए गए। कार्यक्रम जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में पुलिस, शेखावाटी परिवार एवं पीसीपी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

थानाधिकारी चिड़ावा ने हेलमेट पहनने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में हेलमेट जीवनरक्षक कवच का कार्य करता है। उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया गया।

Related Articles