[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बैंक प्रबंधक, पटवारी पर किसान उत्पीड़न का आरोप:किसान सभा ने राजस्थान ग्रामीण बैंक के अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, आंदोलन की चेतावनी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बैंक प्रबंधक, पटवारी पर किसान उत्पीड़न का आरोप:किसान सभा ने राजस्थान ग्रामीण बैंक के अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, आंदोलन की चेतावनी

बैंक प्रबंधक, पटवारी पर किसान उत्पीड़न का आरोप:किसान सभा ने राजस्थान ग्रामीण बैंक के अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, आंदोलन की चेतावनी

चिड़ावा : अखिल भारतीय किसान सभा ने राजस्थान ग्रामीण बैंक की अरडावता शाखा के प्रबंधक और स्थानीय पटवारी पर एक किसान को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। किसान सभा ने इस मामले में बैंक प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

किसान सभा के अनुसार, यह मामला गिडानिया गांव के किसान रतन सिंह पुत्र किशन सिंह से जुड़ा है। उनका खाता अरडावता स्थित राजस्थान ग्रामीण बैंक में है। आरोप है कि बैंक प्रबंधक और पटवारी ने मिलीभगत कर कर्ज वसूली के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ‘फेयर प्रैक्टिसेज कोड’ का उल्लंघन किया।

ओटीएस के लिए आवेदन किया स्वीकार नहीं हुआ

पीड़ित किसान रतन सिंह का कहना है कि उन्होंने ‘वन टाइम सेटलमेंट’ (ओटीएस) के लिए आवेदन किया था, लेकिन बैंक ने उसे स्वीकार नहीं किया। इसके परिणामस्वरूप, उनकी जमीन पर कथित तौर पर अवैध कार्रवाई की जा रही है।

अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह ओला ने इस संबंध में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि सात दिनों के भीतर ओटीएस आवेदन स्वीकार कर मामले का निपटारा नहीं किया गया और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो किसान सभा बड़ा आंदोलन करेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी बैंक प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन की होगी।

Related Articles