खेतड़ीनगर की बेटी जानविका चौधरी ने नीट परीक्षा में लहराया परचम
ऑल इंडिया में 5599वीं रैंक, ओबीसी वर्ग में 2313वीं रैंक; डॉक्टर बनकर समाज सेवा का लक्ष्य
खेतड़ीनगर : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2026) में खेतड़ीनगर की होनहार छात्रा जानविका चौधरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। जानविका ने ऑल इंडिया मेरिट में 5599वीं रैंक तथा ओबीसी वर्ग में 2313वीं रैंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया।
जानविका, संदीप भुकर एवं रेनू कुमारी की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, अनुशासित दिनचर्या और परिवार के निरंतर सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि उनका सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है।

परिजनों ने बताया कि जानविका बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और शुरू से ही चिकित्सा क्षेत्र में जाने का लक्ष्य लेकर मेहनत कर रही थीं।
इस उपलब्धि पर सरपंच प्रतिनिधि हरिराम गुर्जर ने जानविका का गुलदस्ता भेंटकर सम्मान किया और कहा कि उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उन्होंने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जानविका की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
इस अवसर पर रमेश मेहता, नाहर सिंह, जसवंत भूरिया, अनित डागर, सुनील डागर, महावीर तथा कमलेश मीणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2264800


