[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नायक समाज ने चलाया ‘अंगदान महादान’ जागरूकता अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नायक समाज ने चलाया ‘अंगदान महादान’ जागरूकता अभियान

नायक समाज ने चलाया 'अंगदान महादान' जागरूकता अभियान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजस्थान नायक समाज संयुक्त समिति ने जिला अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद नायक के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर ‘अंगदान महादान’ जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के माध्यम से लोगों से अंगदान का संकल्प लेकर अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ने की अपील की गई।

रामेश्वर प्रसाद नायक ने कहा कि अंगदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। मृत्यु के बाद भी अंगदान के जरिए कई लोगों को नया जीवन दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अंगदान की प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित, कानूनी और सम्मानजनक है तथा मस्तिष्क मृत्यु की स्थिति में भी अंगदान संभव है।

उन्होंने समाज के लोगों से परिवार के साथ अंगदान का संकल्प लेने और इस जनजागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin