[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिक्षकों के तबादले के विरोध में स्कूल पर जड़ा ताला, विद्यार्थियों-ग्रामीणों का प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

शिक्षकों के तबादले के विरोध में स्कूल पर जड़ा ताला, विद्यार्थियों-ग्रामीणों का प्रदर्शन

शिक्षकों के तबादले के विरोध में स्कूल पर जड़ा ताला, विद्यार्थियों-ग्रामीणों का प्रदर्शन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : सीकर जिले के दरीबा स्थित महात्मा गांधी राजकीय इंग्लिश मीडियम माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों के तबादले के विरोध में बुधवार को विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने तबादला आदेश निरस्त करने और शिक्षकों को वापस विद्यालय में लगाने की मांग की।

युवा नेता लोकेश मीणा ने बताया कि विद्यालय से बबीता मील, नरसिंह वर्मा और महेंद्र मीणा का तबादला कर दिया गया है। पहले विद्यालय में 15 शिक्षक कार्यरत थे, जो अब घटकर 12 रह गए हैं। करीब 400 विद्यार्थियों वाले इस विद्यालय में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका है।

प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने स्कूल के बाहर धरना देकर नारेबाजी की और स्कूल स्टाफ को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। उनका कहना था कि जब तक तबादला आदेश निरस्त नहीं किया जाता, तब तक स्कूल का ताला नहीं खोला जाएगा। ग्रामीणों ने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर समस्या का समाधान करने की मांग की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker