[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूधाम में नए अधिकारियों का स्वागत, बाबा श्याम के दरबार में संभाला कार्यभार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूधाम में नए अधिकारियों का स्वागत, बाबा श्याम के दरबार में संभाला कार्यभार

खाटूधाम में नए अधिकारियों का स्वागत, बाबा श्याम के दरबार में संभाला कार्यभार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : विश्व प्रसिद्ध खाटूधाम में नवनियुक्त अधिकारियों ने बाबा श्याम के दर्शन कर अपने कार्यकाल की शुरुआत की। थानाधिकारी इन्द्राज मरोडिया, अधिशासी अधिकारी सहदेव चारण और कनिष्ठ अभियंता पूरणमल कुमावत ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर जनहित में निष्पक्ष कार्य करने का संकल्प लिया।

इसके बाद व्यापार मंडल और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने साफा, श्याम दुपट्टा, पुष्पमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अधिकारियों का स्वागत किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनू जोशी सहित गणमान्य नागरिकों ने क्षेत्र के विकास, बेहतर कानून व्यवस्था और जनहित के कार्यों में सहयोग का भरोसा जताया।

Related Articles