चैनपुरा छोटा में 160 एमवीए ट्रांसफॉर्मर लोड पर लिया:सादुलपुर जीएसएस का वोल्टेज प्रोफाइल बेहतर हुआ, लाइन लॉस में आएगी कमी
चैनपुरा छोटा में 160 एमवीए ट्रांसफॉर्मर लोड पर लिया:सादुलपुर जीएसएस का वोल्टेज प्रोफाइल बेहतर हुआ, लाइन लॉस में आएगी कमी
सादुलपुर : राजस्थान राज्य बिजली प्रसारण निगम लिमिटेड (RVPN) के 220 केवी ग्रिड सब-स्टेशन (GSS) चैनपुरा छोटा पर स्थापित 220/132 केवी, 160 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर को शुक्रवार शाम 7 बजे सफलतापूर्वक लोड पर लिया गया। सहायक अभियंता कुलदीप पूनिया ने बताया- इस ट्रांसफॉर्मर के लोड पर आने के बाद 132 केवी जीएसएस सादुलपुर को चैनपुरा छोटा से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है। इससे सादुलपुर जीएसएस का वोल्टेज प्रोफाइल बेहतर हुआ है।

परिणामस्वरूप, सादुलपुर से संचालित सभी 33 केवी फीडरों पर वोल्टेज में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। साथ ही, बिजली प्रणाली में लाइन लॉस (हानियों) में कमी आएगी और उपभोक्ताओं को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
इस अवसर पर सुनील सैनी (अधीक्षण अभियंता, टी एंड सी, रतनगढ़), पंकज सिंह (अधिशासी अभियंता, टी एंड सी, रतनगढ़), मुकेश सोमरा, कुलदीप पूनिया (सहायक अभियंता), कृष्ण पूनिया, जितेंद्र (कनिष्ठ अभियंता) और राजेश (बिजली अधीक्षक) उपस्थित रहे।
जोधपुर डिस्कॉम से सहायक अभियंता विष्णु कुमार, कनिष्ठ अभियंता सहीराम गुर्जर, ईएस राजवीर प्रजापत, जेएमसी मेंबर महेंद्र कुमार और विनोद सैन सहित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने इस कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाली टीम को बधाई दी और भविष्य में भी उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2251510


