[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शैक्षिक महासंघ ने स्थानांतरण व पदस्थापन पर पदाधिकारियों का किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शैक्षिक महासंघ ने स्थानांतरण व पदस्थापन पर पदाधिकारियों का किया सम्मान

शैक्षिक महासंघ ने स्थानांतरण व पदस्थापन पर पदाधिकारियों का किया सम्मान

सीकर : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा), राजस्थान ने स्थानांतरण, पदस्थापन एवं प्रतिनियुक्ति के बाद नए दायित्व संभालने वाले संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। जिला मंत्री रामलाल जाटोलिया ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां मिलना महासंघ के लिए गर्व और विश्वास का विषय है।

सम्मानित होने वालों में प्रदेश महिला प्रकोष्ठ संयोजक सुशीला कस्वां, जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह, अतिरिक्त जिला मंत्री सनत कुमार शर्मा, महेंद्र सिंह, भंवरदान, भंवर सिंह डुकिया, जितेंद्र कुमार, संदीप कुमार, अखिल दीक्षित, भगवती प्रसाद, नरेंद्र सिंह, प्रेम प्रकाश, रवि देवल, नीता गजराज, प्रदेश मीडिया संयोजक राकेश कुमार शर्मा तथा उपशाखा अध्यक्ष शिशुपाल सिंह मील सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

महासंघ ने सभी को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे शिक्षा विभाग, विद्यालयों और समाज के हित में गुणवत्तापूर्ण कार्य करेंगे तथा शिक्षा में नवाचार और सुशासन को नई दिशा देंगे।

Related Articles