[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्कूल शिक्षक के एपीओ होने पर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:ग्रामीणों ने कार्रवाई को षड्यंत्र बताया, मामले की निष्पक्ष जांच की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्कूल शिक्षक के एपीओ होने पर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:ग्रामीणों ने कार्रवाई को षड्यंत्र बताया, मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

बुडाना स्कूल के बाहर सोमवार को शांतिपूर्ण धरने का ऐलान, कलेक्टर व डीईओ को सौंपा ज्ञापन

झुंझुनूं : जिले के एक सरकारी स्कूल में एक व्याख्याता के खिलाफ लगे आरोपों और उसके बाद हुई विभागीय कार्रवाई को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीण और स्कूल प्रबंधन समिति (SDMC) के सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंच गए और शिक्षक के खिलाफ इस पूरी कार्रवाई को षड्यंत्र बताया।

दरअसल, सरकारी स्कूल में कार्यरत एक व्याख्याता के विरुद्ध एक छात्रा ने शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए थे। पत्र में उल्लेख किया गया कि व्याख्याता लंबे समय से अभद्र आचरण कर रहे थे। इस शिकायत की संवेदनशीलता को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक, बीकानेर ने कार्रवाई करते हुए व्याख्याता को प्रशासनिक कारणों से एपीओ (APO) कर दिया है। विभाग ने मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच टीम भी बनाई है।

​ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर लगाए गंभीर आरोप ​

शनिवार को सैकड़ों ग्रामीण और SDMC सदस्य कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित हुए। ग्रामीणों ने शिक्षक के खिलाफ लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे पूरी तरह से निराधार और मनगढ़ंत बताया। ​प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का आरोप है कि यह एक राजनीतिक साजिश है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker