छापर के खाली फ्लैटों में लगी आग:असामाजिक तत्वों पर आशंका, स्थानीय लोग बोले- सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं
छापर के खाली फ्लैटों में लगी आग:असामाजिक तत्वों पर आशंका, स्थानीय लोग बोले- सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं
छापर : छापर कस्बे में सांई बाबा मंदिर के पास स्थित खाली फ्लैटों में शुक्रवार रात लग गई। असामाजिक तत्वों के आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर पालिका की दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने से इन फ्लैटों के दरवाजे और वहां रखे पीवीसी पाइप जलकर राख हो गए। स्थानीय निवासियों ने तुरंत महेश रतावा, निवर्तमान पार्षद प्रतिनिधि उमाशंकर रतावा, भवानी दर्जी, गोपाल माली और गोवर्धन माली को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद दमकल को बुलाया गया।
ये फ्लैट 2022 में तेरापंथ धर्मसंघ आचार्य महाश्रमण के चातुर्मास के लिए निर्मित किए गए थे। चातुर्मास व्यवस्था समिति द्वारा बनाए गए इन फ्लैटों की देखरेख चातुर्मास समाप्त होने के बाद से नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन फ्लैटों में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं और न ही रात में कोई चौकीदार तैनात रहता है, जिससे ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2251510


