[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कंचनपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में चोरी:लोहे की खिड़की चोरी, एक महीने में दूसरी घटना; मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कंचनपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में चोरी:लोहे की खिड़की चोरी, एक महीने में दूसरी घटना; मामला दर्ज

कंचनपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में चोरी:लोहे की खिड़की चोरी, एक महीने में दूसरी घटना; मामला दर्ज

कंचनपुर : कंचनपुर के उप स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार रात चोरी की वारदात हुई। चोर केंद्र से लोहे की खिड़की चुरा ले गए। एक महीने के भीतर यह दूसरी घटना है। जिससे लोगों में नाराजगी है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) हितेश कुमार दायां ने बताया कि जब वे सुबह केंद्र पहुंचे, तो उन्हें भवन की खिड़की ग़ायब मिली,चोरों ने रात के अंधेरे में इस वारदात को अंजाम दिया।

CHO दायां ने तत्काल प्रशासक सुनील कुमार जांगिड़ को घटना की जानकारी दी। जांगिड़ ने श्रीमाधोपुर थाने को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है और इस संबंध में एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।

बता दे कि इससे पहले 27 जून को भी चोरों ने इसी कमरे के लोहे के दरवाजे उतार लिए थे। स्वास्थ्य केंद्र में लगातार हो रही इन चोरियों से कार्यरत स्टाफ और स्थानीय निवासियों में चिंता का माहौल है।

Related Articles