[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर पालिका ने विशेष अभियान के तहत 28 बंदर पकड़े:सुरक्षित स्थान पर छोड़ा, उत्पात और हमलों की शिकायत मिल रही थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर पालिका ने विशेष अभियान के तहत 28 बंदर पकड़े:सुरक्षित स्थान पर छोड़ा, उत्पात और हमलों की शिकायत मिल रही थी

श्रीमाधोपुर पालिका ने विशेष अभियान के तहत 28 बंदर पकड़े:सुरक्षित स्थान पर छोड़ा, उत्पात और हमलों की शिकायत मिल रही थी

श्रीमाधोपुर : शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों को राहत दिलाने के लिए नगरपालिका ने विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के पहले चरण में शनिवार शाम 6 बजे तक 28 बंदरों को पकड़ लिया गया। इन बंदरों को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया है। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) डॉ. अशोक कुमार जाखड़ ने बताया- शहर के विभिन्न मोहल्लों से बंदरों के उत्पात और हमलों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। बंदरों के कारण घरों की छतों, गलियों और बाजारों में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

विशेषज्ञ टीम को सौंपी गई जिम्मेदारी

शिकायतों को देखते हुए नगरपालिका ने नियमानुसार टेंडर जारी कर विशेषज्ञ टीम को बंदर पकड़ने का कार्य सौंपा। इसी के तहत पहले चरण में यह कार्रवाई की गई, जिसमें 28 बंदरों को पकड़ा गया। नगरपालिका ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिन क्षेत्रों में बंदरों का अधिक प्रकोप है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी ताकि आमजन को राहत मिल सके। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अभियान के दौरान सहयोग करें और बंदरों को पकड़ने की प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न डालें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77