ग्राम सेवा शिविर में ‘बेटी जन्मोत्सव’ पर काटा केक:लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत बेटियों को 7 किस्तों में मिलेंगे 1.50 लाख की वित्तीय सहायता
ग्राम सेवा शिविर में 'बेटी जन्मोत्सव' पर काटा केक:लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत बेटियों को 7 किस्तों में मिलेंगे 1.50 लाख की वित्तीय सहायता
सीकर : सीकर जिले की पंचायत समिति नेछवा की ग्राम पंचायत सुठोठ में राज्य सरकार के निर्देशों पर ‘ग्राम सेवा शिविर’ का आयोजन किया गया। इस शिविर के दौरान ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत बालिकाओं का ‘बेटी जन्मोत्सव’ मनाया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
शिविर में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं को लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत बेटियों को 7 किस्तों में मिलने वाली 1.50 लाख की वित्तीय सहायता के बारे में बताया गया। महिलाओं के कौशल विकास के लिए कौशल सामर्थ्य योजना, आपातकालीन सहायता के लिए 181 हेल्पलाइन और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना की जानकारी भी साझा की गई। इसका उद्देश्य था कि अधिक से अधिक ग्रामीण इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
शिविर प्रभारी और स्थानीय सरपंच ने बताया कि ग्राम सेवा शिविर का मुख्य उद्देश्य केवल प्रशासनिक कार्यों का निपटारा करना नहीं है, बल्कि सामाजिक कुप्रथाओं को समाप्त करना भी है। सुठोठ में आयोजित यह ‘बेटी जन्मोत्सव’ शिविर में उपस्थित सैकड़ों ग्रामीणों के लिए प्रेरणा का केंद्र बना।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2250793


