[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वीबी-जी राम जी मेटों ने की स्थाई करने की मांग:प्रशिक्षण और संसाधन भी मांगे, पाटन बीडीओ को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पाटनराजस्थानराज्यसीकर

वीबी-जी राम जी मेटों ने की स्थाई करने की मांग:प्रशिक्षण और संसाधन भी मांगे, पाटन बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

वीबी-जी राम जी मेटों ने की स्थाई करने की मांग:प्रशिक्षण और संसाधन भी मांगे, पाटन बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

पाटन : पाटन में वीबी-जी राम जी योजना के तहत कार्यरत मेटों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। ये ज्ञापन पाटन पंचायत समिति विकास अधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया।

मेटों ने ज्ञापन में बताया कि वे योजना के अंतर्गत ग्रामीण विकास कार्यों का संचालन, श्रमिकों का प्रबंधन, ऑनलाइन कार्रवाई और विभागीय जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें अब तक न तो स्थायी रोजगार मिला है और न ही उनकी सेवाओं के अनुरूप सुविधाएं दी गई हैं। मेटों ने बढ़ते डिजिटल कार्यभार को देखते हुए समय-समय पर तकनीकी प्रशिक्षण और सहायता उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

मेट संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो पंचायत समिति पाटन के सभी वीबी-जी राम जी मेट लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से कार्य का बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे। संघ ने कहा कि ऐसी स्थिति में कार्य प्रभावित होने और प्रशासनिक असुविधा उत्पन्न होने की पूरी जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।

Related Articles