[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विशेष योग्यजन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विशेष योग्यजन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

3 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय विशेष योग्यजन दिवस पर होगा सम्मान, ऑफलाइन जमा होंगे आवेदन

चूरू : विशेष योग्यजन राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना-2026 के तहत पात्र विशेष योग्यजनों और दिव्यांगजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं से ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय विशेष योग्यजन दिवस के अवसर पर 3 दिसंबर 2026 को राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक केके चंद्रवंशी ने बताया कि पुरस्कार दो श्रेणियों में दिए जाएंगे। पहली श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशेष योग्यजन व्यक्ति शामिल होंगे। इसमें सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, प्रेरणास्रोत और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विशेष योग्यजन आवेदन कर सकते हैं।

दूसरी श्रेणी में विशेष योग्यजनों के कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति, स्वयंसेवी संस्थाएं, कार्यालय, एजेंसियां और अन्य संस्थान शामिल होंगे।

चंद्रवंशी ने बताया कि इच्छुक पात्र आवेदक अपने आवेदन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक कार्यालय, चूरू में ऑफलाइन जमा करवा सकते हैं। आवेदन के साथ दिव्यांगता दर्शाने वाला फोटो, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र, पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) और स्वयं के बैंक खाते से संबंधित दस्तावेज संलग्न करने होंगे। संस्थागत आवेदकों को पिछले दो वर्षों की अंकेक्षण रिपोर्ट, प्रकाशित ज्ञापन और संस्था प्रधान का फोटो भी संलग्न करना होगा।

उन्होंने बताया कि आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन है। योजना से संबंधित जानकारी और दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाइट www.dsap.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker