संपर्क पोर्टल के लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी
रतनगढ़ में ब्लॉक स्तरीय बैठक में हुई विभागवार समीक्षा, परिवादियों की समस्याओं का संतोषजनक समाधान करने के निर्देश
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार गुरुवार को एडीपीएस मीनू वर्मा ने रतनगढ़ उपखंड कार्यालय में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागों के लंबित और निस्तारित प्रकरणों की स्थिति की जानकारी लेते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
बैठक में विभागवार परिवादों की समीक्षा कर उनकी वर्तमान स्थिति, निस्तारण की प्रगति और लंबित मामलों पर चर्चा की गई। एडीपीएस मीनू वर्मा ने अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने और निर्धारित समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसडीएम मिथिलेश ने कहा कि प्रकरणों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। केवल औपचारिकता पूरी करने के बजाय परिवादियों की समस्याओं का वास्तविक और संतोषजनक समाधान किया जाए। उन्होंने विभागीय समन्वय के साथ लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने और निस्तारण की प्रगति पर निगरानी रखने पर भी जोर दिया।
बैठक में अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों के प्रभावी प्रबंधन और समय पर निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2452272

