[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवाओं की पहल: सालासर पदयात्रियों के लिए चौथी बार शुरू किया निःशुल्क भंडारा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

युवाओं की पहल: सालासर पदयात्रियों के लिए चौथी बार शुरू किया निःशुल्क भंडारा

विधायक हरलाल सहारण और सभापति विनय गोयनका ने फीता काटकर किया शुभारंभ

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : शहर के प्रतिभा नगर के युवाओं ने सेवाभाव की मिसाल पेश करते हुए सालासर बालाजी के पदयात्रियों के लिए तारानगर रोड स्थित करंट बालाजी मंदिर में लगातार चौथी बार निःशुल्क भंडारे की शुरुआत की। भंडारे का शुभारंभ विधायक हरलाल सहारण और सभापति विनय गोयनका ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने बालाजी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर धोक लगाई। विधायक हरलाल सहारण ने युवाओं की पहल की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा और पंजाब से आने वाले पदयात्रियों की सेवा कर युवाओं ने सेवा भावना की मिसाल पेश की है। उन्होंने भंडारे में हरसंभव सहयोग करने का प्रयास करने की बात कही।

सभापति विनय गोयनका ने कहा कि अपनी मेहनत की कमाई को धर्म-कर्म और जनसेवा में लगाना पुण्य का कार्य है। उन्होंने युवाओं के इस प्रयास को सराहनीय बताया।

कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक पदमसिंह राठौड़, वरिष्ठ भाजपा नेता फतेहचंद सोती, वरिष्ठ पत्रकार पवन शर्मा, राधेश्याम चोटिया, पार्षद आकाश सैनी, एपीपी राजेश माटोलिया, अमित गुर्जर, कमल और गोपाल भुढाढरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। भंडारे के संचालक आशीष भुढाढरा सहित युवाओं ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker