NH-52 की गोरिया पुलिया के नीचे बदहाल सड़क:वाहन चालकों को परेशानी, दुकानदार बोले- हादसे का डर
NH-52 की गोरिया पुलिया के नीचे बदहाल सड़क:वाहन चालकों को परेशानी, दुकानदार बोले- हादसे का डर
रघुनाथगढ़ : राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर स्थित गोरिया पुलिया के पास सड़क की स्थिति लगातार खराब हो रही है। सड़क पर बड़े गड्ढे और उखड़ी हुई डामर की परत के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने बताया कि यह सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। गड्ढों से भरी इस सड़क पर भारी वाहनों के गुजरने पर तेज झटकों के कारण कई बार ट्रकों और अन्य बड़े वाहनों के टायर फट जाते हैं।
वहीं छोटी कारों और हल्के वाहनों का निचला हिस्सा सड़क से टकरा जाता है, जिससे वाहनों को नुकसान होता है और चालकों को आर्थिक हानि उठानी पड़ती है। इन गड्ढों के कारण वाहन चालकों को अचानक गति धीमी करनी पड़ती है, जिससे यातायात भी प्रभावित होता है और अन्य चालकों को भी परेशानी होती है।
स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द गोरिया पुलिया के पास क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि वाहन चालकों को राहत मिल सके और आवाजाही सुचारु हो सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2235490

