[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जयपुर में लहराया परचम, 4 गोल्ड समेत 7 मेडल जीतकर लौटे, रात्रि में हुआ भव्य स्वागत

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जयपुर में लहराया परचम, 4 गोल्ड समेत 7 मेडल जीतकर लौटे, रात्रि में हुआ भव्य स्वागत

चूरू के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जयपुर में लहराया परचम, 4 गोल्ड समेत 7 मेडल जीतकर लौटे, रात्रि में हुआ भव्य स्वागत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर सोमवार रात्रि को जैसे ही ताइक्वांडो टीम जयपुर से चूरू रेलवे स्टेशन पहुंची, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं नायक समाज संयुक्त समिति के जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद नायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, माला एवं साफा पहनाकर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया। स्टेशन पर “चूरू के शेर आए-भारत माता की जय” के नारों से माहौल गूंज उठा। प्राचार्य ने दी बधाई, कहा- खेल से बनता है चरित्र पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चूरू के प्राचार्य ने बताया कि “हमारे विद्यालय का उद्देश्य सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि खेल-खेल में संस्कार देना है। ये 7 मेडल पूरे संभाग में हमारे विद्यालय को अव्वल साबित करते हैं। कोच कविंद्र राठौर एवं सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई।”

रामेश्वर नायक बोले- युवाओं को नशे से दूर रखेंगे खेल स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे राजस्थान नायक समाज संयुक्त समिति के जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद नायक ने कहा, “ये बच्चे हमारे समाज का गौरव हैं। आज जब हम ‘विश्व नशा मुक्ति अभियान’ चला रहे हैं, तब खेल ही वह माध्यम है जो युवाओं को नशे से दूर रखकर देशभक्त बनाता है। 2 अक्टूबर को जयपुर में होने वाली आक्रोश रैली में हम इन खिलाड़ियों को मंच पर सम्मानित करेंगे।” आगे क्याः ये सभी 7 मेडलिस्ट खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर की पीएम श्री के.वी.एस. ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयनित हो गए हैं, जो अगले माह दिल्ली में होगी।

Related Articles