हार्दिक रोहिला ने 10 मीटर शूटिंग में जीता गोल्ड मेडल
हार्दिक रोहिला ने 10 मीटर शूटिंग में जीता गोल्ड मेडल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर के शांति नगर निवासी हार्दिक रोहिला ने 55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता–2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 वर्ग की 10 मीटर शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतकर विद्यालय, परिवार एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। अरुण रोहिला एवं बबीता के सुपुत्र हार्दिक रोहिला केंद्रीय विद्यालय चूरू के कक्षा 7वीं ‘ए’ के प्रतिभाशाली छात्र हैं और
उन्होंने केंद्रीय विद्यालय चूरू का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार निशानेबाजी का प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 27 जून से 29 जून, 2026 तक आयोजित की गई। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 29 जून, 2026 को केंद्रीय विद्यालय – 03, जयपुर के खेल मैदान में संपन्न हुआ, जिसमें हार्दिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। हार्दिक ने अपनी सफलता का श्रेय पिता अरूण, माता बबीता के प्रोत्साहन व कोच पूर्णसिंह के मार्गदर्शन को दिया है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर डॉ जयसिंह, सुभेश, रजनीश, रेणु, रामचंद्र गोयल, ललित चौहान, संजय गोयल, जगदेव गोयल, सहित विद्यालय परिवार, प्रधानाचार्य, शिक्षकों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2318027


