कायमखानी ने लिखा राजस्थान परिवहन एवं यातायात मंत्री व पुलिस महानिदेशक को पत्र विभिन्न जनसुविधाओं की तरफ ध्यान आकर्षित करवाया
कायमखानी ने लिखा राजस्थान परिवहन एवं यातायात मंत्री व पुलिस महानिदेशक को पत्र विभिन्न जनसुविधाओं की तरफ ध्यान आकर्षित करवाया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान प्रदेश कायमखानी समाज रजि. संगठन के प्रदेश सचिव एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मो० मुश्ताक खान कायमखानी ने लाडनूं क्षेत्र में दिनों दिन बढ़ती ट्राफिक व्यवस्था के सुधार के लिए राजस्थान परिवहन एवं यातायात मंत्री व पुलिस महानिदेशक राजस्थान सरकार जयपुर को पत्र लिखकर क्षेत्र में दिनों दिन बढ़ती ट्राफिक व्यवस्था की और ध्यान आकर्षित करवाया है। कायमखानी ने डीडवाना कुचामन जिले भर की कानून-व्यवस्था के सम्बन्ध में भी अवगत कराया है।
कायमखानी ने जिले भर में वर्तमान में चल रही पुलिस विभाग की गतिविधियों पर संतोष जताते जिला प्रशासन की कार्यशैली की सराहना की। इसके कायमखानी ने लाडनूं क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पर्याप्त ट्रेफिक कांस्टेबलों सहित ट्राफिक जवानों की नियुक्ति किए जाने एवं लाडनूं की कानून व्यवस्था एवं शांति-सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर अवगत कराते हुए पुलिस थाना लाडनूं में नफरी संख्या बढ़ाने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने पुलिस कर्मियों की समस्याओं के बारे में भी सरकार का ध्यान आकर्षित करवाया।
ज्ञात रहे कि कायमखानी पिछले कई वर्षों से सर्वसमाज हित में बीना किसी भेदभाव के लिए जनहित में निःशुल्क रूप से अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं तथा सरकार और प्रशासन द्वारा जनहित में आयोजित किए जाने वाले सरकारी शिवरों में भी जनता की मदद और सहयोग करते नजर आते रहते हैं और इसी के फलस्वरूप कायमखानी को उपखंड प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में सम्मानित किए जा चुके हैं। दुखी पीड़ित गरीब बेसहारा लोगों की सेवाएं निरंतर जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2317965


