राज्य स्तरीय हैंडबॉल में झुंझुनूं विजेता, उर्मिला गुर्जर ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
डीजे की धुन पर ग्रामीणों ने निकाला विजय जुलूस, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
उदयपुरवाटी : क्षेत्र के निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बसावा के खेल मैदान में चल रही राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। खिताबी मुकाबले में हनुमानगढ़ और झुंझुनूं जिले की टीमें आमने-सामने थीं। झुंझुनूं की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विजेता टीम में उर्मिला गुर्जर ने बढ़ाया क्षेत्र का गौरव
झुंझुनूं की विजेता टीम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागोरिया की ढाणी की छात्रा उर्मिला गुर्जर भी शामिल रहीं। उर्मिला अपने ननिहाल में रहकर बागोरिया की ढाणी स्थित विद्यालय में नियमित अध्ययन कर रही हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने क्षेत्र का नाम रोशन किया।
टीम की खिताबी जीत और उर्मिला की उपलब्धि से बागोरिया की ढाणी सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने उर्मिला की सफलता को ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
डीजे की धुन पर निकाला भव्य विजय जुलूस
उर्मिला गुर्जर की सफलता पर बागोरिया की ढाणी के समाजसेवी राजकिशोर सैनी के नेतृत्व में बसावा के खेल मैदान से उर्मिला के ननिहाल बागोरिया की ढाणी तक भव्य विजय जुलूस निकाला गया। डीजे की धुन पर निकले जुलूस में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया और खुशी मनाई।
जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
विजय जुलूस का मार्ग में कई स्थानों पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। उर्मिला गुर्जर पर पुष्पवर्षा की गई तथा माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि उर्मिला ने ननिहाल में रहकर पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। इस दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, विद्यालय स्टाफ एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2428598
