स्व. महावीर प्रसाद शर्मा की पुण्यतिथि पर सेवा कार्य, अस्पताल में फल और गौशाला में चारा वितरण
स्व. महावीर प्रसाद शर्मा की पुण्यतिथि पर सेवा कार्य, अस्पताल में फल और गौशाला में चारा वितरण
सिंघाना : पूर्व सरपंच एवं जिला परिषद सदस्य स्वर्गीय महावीर प्रसाद शर्मा की पंचम पुण्यतिथि पर सिंघाना में विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। परिजनों और सहयोगियों ने सेवा कार्य कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। वहीं गौशाला में गायों को हरा चारा, फल एवं सब्जियां खिलाकर सेवा की गई। साथ ही रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में स्व. महावीर प्रसाद शर्मा के सामाजिक जीवन, जनसेवा और क्षेत्र के विकास में योगदान को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर खंड स्वास्थ्य अधिकारी, अस्पताल प्रशासन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अनिल शर्मा, शशिकांत शर्मा, लक्की शर्मा, समाजसेवी मैक्स नायक, विक्की मीणा, हेमंत शर्मा, राजेश मीणा, लोकेश कटोड़ा, सुरेश जांगिड़, विनोद नायक, दीनदयाल जेडिया, आशीष सैनी, संदीप कुमार, अनुज शर्मा, दीपक योगी, सचिन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2428627

