बंद मकान से 27 कार्टन अवैध शराब बरामद:12 साल से बंद मकान में मिली खेप, मालिक की तलाश में जुटी रतनगढ़ पुलिस
बंद मकान से 27 कार्टन अवैध शराब बरामद:12 साल से बंद मकान में मिली खेप, मालिक की तलाश में जुटी रतनगढ़ पुलिस
रतनगढ़ : चूरू की रतनगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मालपुर गांव में एक बंद मकान से 27 कार्टन अवैध शराब जब्त की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रतनगढ़ थाना के एएसआई रामनिवास मीणा, जो मामले की जांच कर रहे हैं, ने बताया कि मालपुर निवासी अनिल मेघवाल ने पुलिस को सूचना दी थी। अनिल का मकान पिछले 12-13 साल से बंद पड़ा था।
अनिल मेघवाल ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पड़ोसी रणजीत मेघवाल ने इस सूने मकान का फायदा उठाकर अंदर अवैध शराब छुपाकर रखी है। सूचना मिलते ही ड्यूटी ऑफिसर एएसआई भंवर सिंह और उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मकान की तलाशी ली, तो रसोई घर के अंदर से 27 कार्टन अवैध शराब बरामद हुई। इसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। पुलिस ने इस संबंध में थाना पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह शराब किसकी है और इसका मालिक कौन है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2231455


